Amitabh Rekha Love Story : कैसे जया के एक थप्पड़ ने खत्म कर दिया था अमिताभ औऱ रेखा का रिश्ता

Amitabh Rekha Love Story : बॉलीवुड की दुनिया में वैसे तो कई प्रेम कहानियां ने जन्म लिया और इन प्रेम कहानियों के चर्चे भी खूब हुए लेकिन अंजाम कुछ ऐसा रहा जिसका किसी को अंदाज़ा भी ना था इन्हीं प्रेम कहानियों में से एक थी रेखा और अमिताभ की कहानी जो शुरू तो हुई किसी खूबसूरत फिल्म की कहानी की तरह लेकिन इस कहानी का अंत कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी का एक थप्पथ ने पूरा क्लाइमेक्स बदलकर रख दिया। दौर था 70 के दशक का जब फिल्मी पर्दे पर एक ऐसी जोड़ी ने जन्म लिया जिसने बॉक्स आॅफिस पर काफी धमाल मचाया और ये जोड़ी दर्शकों की पहली पसंद बन गई। ये जोड़ी थी अमिताभ बच्चन और रेखा की जिन्होंने साथ में ‘मुकद्दर का सिकंदर, राम बलराम, खून पसीना जैसी फिल्मों में साथ काम किया और इन दोनो की जोड़ी को दर्शकों ने इतना प्यार दिया की ये सभी फिल्में हिट फिल्मों की फहरिस्त में शामिल तो हो गई लेकिन इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों का प्यार भी परवान चढ़ने लगा और ऐसा परवान चढ़ा की दोनों के लिए एक दूसरे से अलग होना मानों नामुमकिन था।

Amitabh Rekha Love Story : बॉलीवुड पार्टीज में होने लगी थी इस रिश्ते की चर्चा

Amitabh Rekha Love Story

जैसे जैसे दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी थी वैसे वैसे इस जोड़ी के चर्चे बॉलीवुड की पार्टीज में होने लगे थे। पार्टी से शुरू हुई यह दास्तां अमिताभ की निजी जिंदगी में भी दखल देने लगी थी और जब जया को अमिताभ बच्चन और रेखा के इस रिश्ते के बारे में भनक लगी तो वो आग बबूला हो गई नौबत यहां तक आ गई की जया ने अमिताभ को रेखा के साथ काम करने से मना कर दिया लेकिन अमिताभ नहीं माने और रेखा के साथ फिल्मों में काम करते रहे।

Amitabh Rekha Love Story : 1978 में आई फिल्म गंगा की सौगंध में किया था साथ काम

Amitabh Rekha Love Story

अब रेखा और अमिताभ के बीच बढ़ रही नजदिकियों से जया परेशान रहने लगी थी । जया ये बिल्कुल नहीं चाहती थी कि उनके पति अमिताभ रेखा के साथ किसी भी तरह का रिश्ता रखें या उनके साथ काम करें लेकिन जया के लाख मना करने के बावजूद अमिताभ ने रेखा के साथ काम करना नहीं छोड़ा। साल 1978 में आई फिल्म गंगा की सौगंध के सेट पर रेखा और अमिताभ एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे। कहा ये भी जाता है कि जया ने पूरी कोशिश की थी कि रेखा इस फिल्म में अमिताभ के साथ काम ना करें, लेकिन रेखा अमिताभ के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर विजय आनंद को एक ऐसा औफर दिया कि विजय आंदन रेखा को फिल्म में कास्ट करने के लिए झट से राज़ी हो गए।

Amitabh Rekha Love Story : अमिताभ के साथ काम करने के लिए रेखा ने दिया डायरेक्टर को ऑफर

Amitabh Rekha Love Story

दरअसल रेखा इस फिल्म में काम करने को इतना बेताब थी की उन्होंने डायरेक्टर विजय आनंद को गंगा की सौगंध फिल्म में फ्री में काम करने का औफर दिया था, रेखा के इस औफर को डायरेक्टर विजय आनंद नहीं ठुकरा पाए औऱ उन्होंने रेखा को फिल्म में झट से कास्ट कर लिया। ​अब फिल्म की शूटिंग रेखा और अमिताभ की जोड़ी के साथ शुरू हुई। एक दिन की बात है जया अचानक गंगा की सौगंध फिल्म के सेट पर जा पहुंची जब वह सेट पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि अमिताभ और रेखा अकेले में कुछ प्राइवेट बातें कर रहे थे कहा जाता है कि उस समय अमिताभ और रेखा को साथ देखकर जया अपना आपा खो बैठी और उन्होंने सबके सामने रेखा को चांटा जड़ दिया। जया के इस व्यवहार पर रेखा चुप रहीं और अमिताभ भी सेट से बिना कुछ कहे चले गए थे।

Amitabh Rekha Love Story : और जब जया ने मारा था रेखा को तमाचा

Amitabh Rekha Love Story

Amitabh Rekha Love Story : 

फिल्म के सेट पर जया के तमाचे की गूंज कुछ इस कदर गूंजी की अमिताभ और रेखा के रिश्ते को हमेशा के लिए बेहरा ​कर दिया जिसके बाद दोनों को एक दूसरे की मोहब्बत के वो वादे कभी नहीं सुनाई दिए जो उन्होंने एक दूसरे के प्यार में डूबकर एक दूसरे से किए थे। लेकिन वो कहते हैं ना संजोग के आगे किसी का बस नहीं चलता। 1981 में आई फिल्म सिलसिला में रेखा और अमिताभ की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दी लेकिन इस पर्दे का हिस्सा इस बार ये दोनों ही नहीं बल्कि जया भी थी। कहा जाता है कि उस समय तीनों एक दूसरे के साथ काम करने को तैयार नहीं थे लेकिन यश चोपड़ा के आग्रह पर तीनों ने सिलसिला फिल्म में साथ काम करने का फैसला लिया और फिल्म की कहानी भी कुछ इस कदर थी की मोनों तीनों की ​असल जिन्दगी की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतार दिया हो। सिलसिला के रिलीज होने के बाद इस फिल्म में तीनों की एक्टिंग को फैन्स ने इतना प्यार दिया की फिल्म ने बॉक्स आफिस पर खूब धमाल मचाया और फिल्म सुपर हिट साबित हुई लेकिन असल जिन्दगी में रेखा और अमिताभ की जोड़ी हमेशा के लिए फ्लॉप हो गई जो फिर फिल्मी पर्दे पर कभी नहीं दिखाई दी और ऐसे एक थप्पड़ के साथ अमिताभ और रेखा की इस प्रेम कहानी का हमेशा के लिए अंत हो गया।

श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, 4 साल का लंबा रिश्ता टूटा

बॉलीवुड की दुनिया से आज एक बहुत ही Shocking खबर सामने आई है। आपको बता दें की श्रद्धा और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ का ब्रेकअप हो गया है। 4 साल से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा था। लेकिन इस चार के रिलेशनशिप का अंत अब हो चुका है। बताया जा रहा है कि रोहन और श्रद्धा ने एक दूसरे की सहमति से इसलिए इस रिलेशनशिपको एन्ड करने का फैसला किया है।एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इन दोनों के बीच दूरियां काफी हद तक बढ़ गई थी हालांकि यह ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया लेकिन खबरों में लगातार यही कह जा रहा है कि रोहन और श्रद्धा अलग हो चुके हैं। इन दोनों की तरफ से अभी तक ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी गई