Body Found In Tapovan Forests : तपोवन के जंगलों में मिला युवक का शव , हत्या के आरोप में युवती गिरफ्तार

Body Found In Tapovan Forests : उत्तराखंड से एक बार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है । आपको बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में हाल ही में एक हत्या का मामला सामने आया है ।बताया जा रहा है कि यह एक युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया है ।

Body Found In Tapovan Forests : क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस को लड़के का शव तपोवन के जंगलों से मिला है। बताया जा रहा है कि यह युवक जिसका नाम नरेंद्र है वह 20 मार्च से लापता था और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी।

Body Found In Tapovan Forests : ऐसे सामने आया युवती का नाम

गौर करने वाली बात यह है कि जिस दिन लड़के के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ठीक उसी दिन शीतल नाम की युवती की भी डालनवाला कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिर हुआ यह कि दूसरे दिन युवती अपने घर पहुंच गई ।वही जब पुलिस ने इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़ कर देखा तो यह पाया कि शीतल का नरेंद्र से संपर्क था ऐसे में पुलिस को शीतल पर शक हुआ ।

Body Found In Tapovan Forests : शीतल ने उगला सच

पूछताछ करने में शीतल ने यह उगल दिया कि उसने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर नरेंद्र की हत्या की और उसके शव को तपोवन के जंगलो में छुपा दिया । बता दे बीते रविवार को देहरादून पुलिस ने इस शीतल की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है शीतल और उसके दोस्त आकाश से पूछताछ जारी है पुलिस के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड का वो ऐतहासिक किला जहां हुआ था महादेव और श्री कृष्णा का युद्ध