CM Dhami In Yogi shapath Grahan : उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होना है। बता दें इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होने जा रहे हैं।
CM Dhami In Yogi shapath Grahan : आज लखनऊ पहुचेंगे सीएम धामी

जानकारी यह मिल रही है कि पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे जहां पर वह भाजपाई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचकर योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
CM Dhami In Yogi shapath Grahan : डेढ़ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुचेंगे धामी
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर करीब 1:30 बजे लखनऊ के चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद वह तकरीबन 2:00 बजे लखनऊ के उत्तराखंड भवन पहुंच कर वहां से 3:30 बजे गोमती नगर के अटल बिहारी वाजपई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।
CM Dhami In Yogi shapath Grahan : बेहद भव्य होगा ये समारोह
दरअसल आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है । योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे बता जा रहा है कि यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होने वाला इसमें पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और तकरीबन एक लाख लोग शामिल होने वाले ।इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है इस समारोह में विपक्षी दलों से भी कई बड़े नेता शामिल होंगे जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव सहित कई नाम शामिल है।
ये भी पढ़े : सीएम धामी ने पत्नी गीता के साथ किया रोमेंटिक डांस, देखें वीडियो