Sonam Kapoor Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की बात पब्लिक प्लेटफार्म पर शेयर की थी। जिसके बाद कपूर खानदान को मिलने वाली बधाईयों का दौर शुरू हो गया था। बता दें कि सोनम की प्रेगनेंसी को लेकर कपूर खानदान में ख़ुशी का माहौल है। बताया ये भी जा रहा है की सोनम की प्रेगनेंसी से मामा अर्जुन भी बेहद खुश है।
Sonam Kapoor Pregnancy : सोनम की प्रेगनेंसी पर अर्जुन का रिएक्शन

जब से सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर सामने आई तबसे सोनम के घर में खुशियों का माहौल है और नन्हे मेहमान के आने की खुशी अब मामा अर्जुन कपूर के चेहरे पर भी झलक रही है। अर्जुन कपूर जल्द ही मामा बनने वाले हैं और वह इसके लिए काफी एक्साइटेड ही नजर आ रहे हैं बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोनम की प्रेगनेंसी पर रिएक्शन दिया है।
Sonam Kapoor Pregnancy : अर्जुन कपूर के चेहरे पर आई मुस्कान
दरअसल अर्जुन कपूर हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे जहां पर पेपरराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान हुआ यह कि अर्जुन कपूर को देखकर पेपराजी मामा मामा चिल्लाने लगे और साथ ही ये भी कहने लगे कि अब तो आप मामा बनने वाले हैं। पेपराजी की बात सुन कर अर्जुन कपूर के चेहरे पर स्माइल आ गई उनकी हंसी और खुशी साफ तौर पर यह जाहिर कर रही है कि अर्जुन मामा बनने के लिए कितना एक्साइटेड है।
ये भी पढ़ें : धामी के शपथ समारोह में गायब हुआ मंत्री का फोन, और फिर