Uttarakhand Bulletine 23 March : उत्तराखंड की बड़ी ख़बरें, जानें आज क्या कुछ रहा उत्तराखंड में खास

मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ

Uttarakhand Bulletine 23 March : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत हांसिल करने के बाद ​आज प्रदेश के मुखिया के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस स्वर्णीम पल के गवाह बनने के​ लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहे। पीएम के अलावा शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी सीएम के साथ शपथ ली। जिनमें सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, चंदन राम दास, गणेश जोशी का नाम शामिल है।

Uttarakhand Bulletine 23 March : 

Uttarakhand Bulletine 23 March

Uttarakhand Bulletine 23 March : शपथ लेने के बाद सीएम पुष्कर ने हरिद्वार पहुंचकर की गंगा आरती

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के हरकी पैड़ी पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगा पूजन किया और गंगा आरती में शामिल हुए। हरीद्वार पहुंचे सीएम सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बार फिर से प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका उन्हें मिला है इसलिए वे गंगा मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। प्रदेश के हर वर्ग के व्यक्ति सरकार की सेवाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। हालाकि हरिद्वार जिले को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व ना दिए जाने की बात पर सीएम धामी कुछ नहीं बोले।

Uttarakhand Bulletine 23 March : हरिद्वार में सीएम शपथ समारोह के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

धामी समेत कैबिनेट मंत्रीयों की शपथ के साथ उत्तराखंड में नई सरकार बन गई है। प्रदेश में नई सरकार बनने से भाजपा में काफी उत्साह है। धामी कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर खुशी मनाई। खुशी में झूमते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। उत्साहित कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देंगे। इसके साथ ही यतीश्वरानंद के समर्थकों ने यतीश्वरानंद को सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने की मांग भी की।

Uttarakhand Bulletine 23 March : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

देश में घरेजू एलपीजी की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ आज हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया। कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने मंदिर के बाहर बैठकर सिलेंडर लेकर महात्मा गांधी को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई करके देश की गरीब जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है जो कांग्रेस नहीं होने देगी।

Uttarakhand Bulletine 23 March : रामनगर में पानी की किल्लत को लेकर जल संस्थान कार्यालय के बाहर जनता का प्रदर्शन

रामनगर, मौहल्ला मोती महल में पिछले लंबे समय से हो रही पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आज‌ बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा करने के साथ ही वहां मौजूद अवर अभियंता गौरव आर्य का घेराव करते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की इलाके के लोगों का कहना था कि रामनगर शहर में कुछ वर्ष पूर्व पेयजल व्यवस्था बेहतर करने को लेकर 64 करोड़ रुपए की पेयजल लाइन बिछाई गई थी लेकिन इस पेयजल लाइन का लाभ आज तक क्षेत्र के लोगों को नहीं मिला है पानी की समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी आज तक समाधान नहीं हुआ है यहां तक की होली के पर्व के दिन भी पानी ना आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

Uttarakhand Bulletine 23 March : हरिद्वार में शहीद दिवस पर आप कार्यकर्ताओं ने किया शहीदों को याद

23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह को याद करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर आप कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया और चौक पर छबील लगाकर लोगों को शरबत बांटा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को पाठ्यक्रम में शहीद भगत सिंह की जीवन गाथाओं को सम्मिलित करना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी शहीद भगत सिंह के बलिदानों को जान सके और हमारा देश शहीदों के बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें : धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल इन विषयों पर होगी चर्चा

Uttarakhand Bulletine 23 March : रामनगर में जाम की झाम से बचने के लिए पुलिस ने की ये पहल

नेशनल हाईवे 309 रानीखेत रोड एवं भवानीगंज क्षेत्र में आए दिन लगने वाले वाहनों के जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पूर्व में जनता को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा वाहनों की वन वे व्यवस्था के तहत वेरियर लगाये गए थे लेकिन वाहन चालकों द्वारा तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर कई बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे जिसके बाद से रामनगर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई थी रामनगर में तैनात यातायात पुलिस ने पटरी से उतरी व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया है मामले में यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि भवानीगंज एवं रानीखेत रोड पर यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने को लेकर बैरियर एवं रिफ्लेक्टिव कौन लगाई गई है जिससे जहां एक ओर लोगों को जाम से निजात मिलेगी तो वही शाइनिंग वाली लगी कोनों से रात्रि में वाहन दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

Uttarakhand Bulletine 23 March : बाजपुर में विद्युत विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, ये है वजह

बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने खेतों में लगे ट्यूबल का विद्युत बिल अधिक आने से आक्रोशित होकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने विद्युत बिल को कम कराने की मांग की। वही अधिशासी अभियंता ने किसानों को बिल सही कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसान दोराहा स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में एकत्र हुए। जहां किसानों ने खेतों में लगे ट्यूबल का विद्युत बिल अधिक आने से आक्रोशित होकर अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने विद्युत बिल अधिक आने की बात कही। साथ ही किसानों ने कहा कि विद्युत बिल आने से किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने विद्युत बिल को सही कराने की मांग की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसानों को अत्यधिक बिजली का बिल देकर परेशान किया जा रहा है जिससे किसानों पर अधिक भार बढ़ रहा है। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने कहा कि किसानों की जो समस्या सामने आई है उसका समाधान किया जाएगा।