Swami Sivananda Padma Shri : बीते सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया। आपको बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आम लोगों सहित कई दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा।
Swami Sivananda Padma Shri : स्वामी शिवानंद को भी किया गया सम्मानित
इस दौरान वाराणसी के रहने वाले स्वामी शिवानंद भी पद्म पुरस्कार लेने पहुंचे आपको बता दें कि स्वामी शिवानंद की उम्र 126 साल है और 126 साल की उम्र में ही हो रामनाथ कोविंद के हाथ से पदम पुरस्कार लेने पहुंचे। लेकिन पद्म पुरस्कार लेने से पहले स्वामी शिवानंद ने कुछ ऐसा कर दिया कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।
Swami Sivananda Padma Shri : नरेंद्र मोदी के सामने झुक कर किया प्रणाम
बता दें कि जैसे ही स्वामी शिवानंद का नाम पद्म पुरस्कार के लिए पुकारा गया वह सामने आए और उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झुक कर उन्हें प्रणाम किया इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें झुककर प्रणाम किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तब तक झुके रहे जब तक शिवानंद स्वामी ने उन्हें प्रणाम किया।
Swami Sivananda Padma Shri : राष्ट्रपति कोविंद को भी किया प्रणाम
इसके बाद स्वामी आगे बढ़े और अपना पुरस्कार लेने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने पहुंचे रामनाथ कोविंद के सामने पहुंच कर भी शिवानंद स्वामी ने उन्हें झुककर प्रणाम किया और फिर रामनाथ कोविंद अपनी जगह से उतरे और उन्होंने कंधे पर हाथ रखकर स्वामी को उठाया और उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया इस दौरान रामनाथ कोविंद ने स्वामी शिवानंद से कुछ बातें भी की, वहीं शिवानंद स्वामी तालियों की गड़गड़ाहट और लोगों का उनके प्रति सम्मान देखकर काफी खुश नजर आये
Swami Sivananda Padma Shri : पूरा जीवन योग के लिए समर्पित किया
आपको बता दें कि शिवानंद स्वामी ने अपना पूरा जीवन योग के लिए समर्पित किया है और योग के प्रति उनकी प्रेरणा को देखते हुए ही उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। खास बात यह भी है कि जब स्वामी सीधा शिवानंद को उसका लेने पहुंचे तो उन्होंने पैरों में कुछ नहीं पहना था और उन्होंने बहुत ही सरल स्वभाव से अपना पद पुरस्कार लिया। सफेद कुर्ता और धोती में पद्म पुरस्कार लेने पहुंचे शिवानंद ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दंडवत प्रणाम किया तो मानो सब उनको देखते ही रह गए और इंटरनेट पर उनके इस कार्य ने खूब सुर्खियां बटोर ली है।
ये भी पढ़ें : शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां हुई तेज, जिलाधिकारी ने दिए अहम दिशा निर्देश