Uttrakhand Oath Ceremony : उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की एक बार फिर वापसी हो चुकी है। वहीं नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर अब व्यवस्थाएं दुरुस्त होने लगी है । उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते हुए यह साफ हो गया था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे ।
Uttrakhand Oath Ceremony : शपथ ग्रहण की तैयारिया तेज
वही शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बीते सोमवार देर शाम देहरादून जिला अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार और डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने व्यवस्थाओं पर एक नजर डाली।
Uttrakhand Oath Ceremony : दिए अहम दिशा निर्देश

जिलाधिकारी आर राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे यहां पहुंचकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
Uttrakhand Oath Ceremony : 23 मार्च को होगा शपथ ग्रहण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार शाम ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का नाम साफ हुआ था और यह बात सामने आई थी पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे ।बताया जा रहा है कि धामी आज से ठीक एक दिन बाद यानी कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे वहीं शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी में तैयारियां तेज हो चली है।
ये भी पढ़ें : पुष्कर सिंह धामी होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जानें क्या कुछ रहा है धामी का सफरनामा