Harda Congratulate To Her Daughter : बेटी को जीत की शुभकामनाएं देने पहुंचे हरदा, नाती संग भी की खूब मस्ती

Harda Congratulate To Her Daughter : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा ने शानदार जीत हांसिल की है। वहीं बेटी को शुभकानाएं देने के लिए हरीश रावत आज अपनी बेटी के घर पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की शुभकानाएं दी।

Harda Congratulate To Her Daughter

 

बेटी अनुपमा ने हरिद्वार से की है जीत हांसिल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भले ही पूर्व सीएम हरीश रावत को करारी शिकस्त मिली हो लेकिन उनकी बेटी अनुपमा रावत ने हरिद्वार सीट से शानदार जीत हांसिल की है और बेटी की जीत की खुशी को बांटने के लिए हरदा अपनी बेटी के घर पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई देकर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

ये भी पढ़ें : बिल्ली से प्यार में पागल इंसान ने किया कुछ ऐसा, आप भी देख रह जाएंगे दंग

Harda Congratulate To Her Daughter : नाती माधव से पंजे में हारे हरदा

इस मौके हरीश रावत अपने नाती के साथ भी काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। जिसका एक वीडियो हरदा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में हरीश रावत नाती माधव के साथ पंजा लड़ाते नजर आ रहे हैं जिसमें हरीश रावत मैं हार गया कहते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन बच्चा एक बार फिर जोर आजमाइश की जिद करता दिखाई दे रहा है। हरीश रावत और उनके नाती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।