Pathan teaser Released : शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का टीजर रिलीज हो चुका है।इस धमाकेदार टीज़र में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम दीपिका पादुकोण भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि अब से कुछ देर पहले रिलीज हुए इस टीज़र को हजारों लोगों ने देख लिया है और लोगों की इस पर शानदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।
Pathan teaser Released : रिलीजिंग डेट भी आई सामने
टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट भी सामने आ चुकी है आपको बता दें शाहरुख की यह फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी अब देखना यही होगा की शाहरुख़ की ये बड़े परदे पर क्या कमाल दिखाती है।
Pathan teaser Released : लम्बे समय बाद साथ आ रही शाहरुख – दीपिका की जोड़ी
आपको बता दें लंबे समय बाद शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ कोई मूवी करने जा रहे हैं और फैंस बेसब्री से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे है। क्योंकि शाहरुख और दीपिका की ये जोड़ी हमेशा से ही लोगों को पसंद आयी है और इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर भी खूब कमाल दिखाया है अब देखना यह होगा कि पठान मूवी में यह जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।
Pathan teaser Released : सलमान भी आएंगे फिल्म में नजर
खास बात यह भी है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। जानकारी यह मिल रही है कि सलमान खान इस फिल्म में कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे आपको बता दें कि पठान से पहले सलमान शाहरुख की जीरो मूवी में भी एक कैमियो निभा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : गंगूबाई के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर मोनी रॉय के नए गाने तक जाने सब कुछ केवल ‘‘Entertainment Wrap’ में