India First E Waste Park : राजधानी दिल्ली में बनेगा देश का पहला ई – वेस्ट पार्क, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

India First E Waste Park : राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां पर दिल्ली सरकार ने हाल ही में फैसला लिया है कि राजधानी में ही ई -वेस्ट इको पार्क बनाया जाएगा। जी हां दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीते गुरुवार को दिल्ली में ई वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है। खास बात ये है की राजधानी में बनने जा रहे ये इ पार्क देश के पहले ई वेस्ट ईको पार्क होंगे।

India First E Waste Park : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

उन्होंने कहा है कि दिल्ली में ई वेस्ट मैनेजमेंट एक बड़ी समस्या है और इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में फैसला किया गया है कि दिल्ली में ही वेस्ट इको पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बात कही कि इस पार्क के बनने से राजधानी में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह बताया कि दिल्ली में हर साल 2 ललाख टन ई-कचरा पैदा होता है और इसके लिए 20 एकड़ जमीन पर पार्क बनाए जाएंगे ।

India First E Waste Park : अभी इनफॉर्मल वे में मैनेज किया जाता है ई वेस्ट

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का यूज जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे वैसे ही ई वेस्ट भी बढ़ रहा है। सिसोदिया ने कहा कि इसके मैनेजमेंट का सिस्टम नहीं है उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी बहुत ही इनफॉर्मल वे में ई वेस्ट मैनेजमेंट किया जाता है ।लेकिन राजधानी में बनने वाले पार्क के जरिए रीसाइक्लिंग , रिमैन्युफैक्चरिंग का काम किया जाएगा और इसके लिए कंसलटेंट अपॉइंटमेंट के लिए भी मंजूरी दे दी गई है।

India First E Waste Park : हम इन्वायरमेंट फ्रेंडली तरीके से काम करेंगे

उपमुख्यमंत्री का कहना है कि देश में अभी इस दिशा में जो हो रहा है वह बहुत इनफॉर्मल तरीके से हो रहा है। हम इन्वायरमेंट फ्रेंडली तरीके से काम करेंगे और 20 एकड़ जमीन पर पार्क बनाए जाएंगे कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि राजधानी में देश के पहले ईको वेस्ट पार्क बनने जा रहे है।

ये भी पढ़े : लगातार हो रहे हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगी भारत से मदद