Russia Ukraine Crisis : लगातार हो रहे हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगी भारत से मदद

Russia Ukraine Crisis : रूस – यूक्रेन विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है ‌। दरअसल रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है। जी हाँ यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की कोशिश की है। अब से कुछ देर पहले यूक्रेन के राजदूत और इगोर पोलखा ने कहा है कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं ऐसे में भारत रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस विवाद को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभा सकता है। राजदूत ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल उसके राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क साझें।

Russia Ukraine Crisis : इस विवाद पर भारत का पक्ष

दरअसल यूक्रेन और रूस के विवाद के बीच अब तक भारत का रुख काफी न्यूट्रल रहा है इसका मतलब ये है की इस विवाद में ना तो भारत ने रूस का समर्थन किया है ना ही यूक्रेन का। ऐसे में यूक्रेन के राजदूत ने भारत से मदद मांगी है अब देखना ही होगा की मदद पर भारत क्या स्टैंड लेता है।

Russia Ukraine Crisis : हालात बेहद गंभीर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच हालात काफी खराब है। बात अगर यूक्रेन की जाए तो इस समय वहां अफरा-तफरी का माहौल है इस समय यूक्रेन में रूस के हमले बढ़ते जा रहे हैं। खबर ये भी मिल रही है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी समेत कई शहरों में धमाके किए हैं।कुलमिलाकर ये कहा जा सकता है हालात काफी खराब है।

Russia Ukraine Crisis : जो बाइडेन ने की रूस की निंदा

रूस -लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है ऐसे में अमेरिका कड़ी निंदा जता रहा है दरअसल रूस हाल ही में यूक्रेन के कई इलाकों पर हमला किया था इन हमलों की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह कहा है कि इं हमले में होने वाली मौतों और तबाही के लिए अकेला जिम्मेदार रूस ही होगा।

ये भी पढ़े : नाबालिग बेटी ने सर पर तवा मारकर की मां की हत्या ! गिरफ्तार