Minor Killed Her Mother : नाबालिग बेटी ने सर पर तवा मारकर की मां की हत्या ! गिरफ्तार

Minor Killed Her Mother : नोएडा के सेक्टर 77 से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आपको बता दें यहां एक लड़की ने अपनी सगी मां की हत्या कर दी है। जानकारी यह मिल रही है कि बेटी ने गुस्से में आकर मां के सर पर तवा मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Minor Killed Her Mother : मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

जानकारी यह मिल रही है कि नोएडा के सेक्टर 77 में अंतरिक्ष सोसाइटी में अनुराधा नाम की महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ रहती थी। दोनों बिल्डिंग की चौदवी मंजिल पर रहते थे।इस पूरी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़की को गिरफ्तार भी कर लिया है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Minor Killed Her Mother : दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे

पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है कि अनुराधा और उसकी 14 साल की बेटी एक साथ रहते थे। लेकिन दोनों के संबंध आपस में अच्छे नहीं थे अक्सर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था और बात गाली गलौज तक पहुंचती थी। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की का अपनी मां अनुराधा के प्रति व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं था जिसके तहत उसने अपनी मां की हत्या की होगी। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़की नाबालिक है।

ये भी पढ़े : पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में उतरे हरदा, कही ये बात