Sonu Sood Car Seized : पंजाब विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर सोनू सूद की कार जब्त , जाने क्या है पूरा मामला

Sonu Sood Car Seized : बीते रविवार को पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। आपको बता दें कि पंजाब में मतदान हो ही रहा था कि इसी बीच यह खबर सामने आई कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पर बड़ी कार्रवाई की गई है और उनकी कार को जब्त भी कर लिया गया है। इतना ही नहीं एक्टर सोनू सूद को घर में रहने की सलाह भी दी गई है। जानकारी यह मिल रही है कि सोनू सूद चुनाव के दिन गांव में जा रहे थे और विपक्षी दल की और से इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से की गई और फिर सोनू सूद पर कार्रवाई की गई। विपक्षी दल का ये कहना है की सोनू सूद को देखकर लोग कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रभावित हो सकते हैं जिसकी वजह से उन पर कार्रवाई की गई है।

Sonu Sood Car Seized : अकाली दल ने दर्ज की शिकायत

Sonu Sood Car Seized

बता दें कि सोनू सूद की शिकायत करने वाला और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाला अकाली दल था। जी हाँ अकाली दल ने ही सोनू सूद की शिकायत की थी और ये कहा गया था की सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में जब शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची तो सोनू सूद पर कार्रवाई भी की गई और चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को बूथ पर जाने से रोक लगा दी और उनकी कार को भी जब्त कर लिया। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने साफ तौर पर सोनू सूद को घर से मैं निकलने की हिदायत भी दे डाली है।

Sonu Sood Car Seized : संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जब्त हुई कार

Sonu Sood Car Seized

पंजाब पुलिस की और से ये जानकारी दी गयी की मतदान के दौरान मोगा जिले के लाना के गांव में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर SUV कार को जब्त किया गया है और इस गाड़ी में सोनू सूद बैठे हुए थे।इस मामले में मोगा जिले के पीआरओ ने बताया कि अभिनेता एक मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान उनकी कार को जब्त किया गया और साथ ही उन्हें घर से बाहर ना निकलने के आदेश भी दे दिए गए हैं और आगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।हालांकि इस पूरे मामले में सोनू सूद ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए यह बताया है कि वह किसी भी वोटर को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे थे।

Sonu Sood Car Seized : सोनू सूद की बहन मालविका सूद लड़ रही है चुनाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस के टिकट पर मेगा सीट से चुनाव लड़ रही है और अपनी बहन के ही समर्थन में सोनू सूद पंजाब में सक्रिय नजर आ रहे हैं, सोनू सूद लगातार अपनी बहन के समर्थन में प्रचार भी कर रहे थे वहीं प्रचार के बीच ही उन्होंने हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह चन्नीकी वकालत करते भी नजर आए थे।

Sonu Sood Car Seized : क्या कहे रहे है सोनू सूद

इस पूरे मामले पर सोनू सूद का क्या कहना है वह भी आपको बताते हैं ! दरअसल सोनू सूद ने यह बात कही है कि उन्हें विपक्ष की तरफ से कई बूथों पर धमकी दी जा रही थी। सोनू सूद का कहना है कि अकाली दल के लोग ऐसा कर रहे हैं। कुछ बूथों पर तो पैसा भी बांटा जा रहा था। सूद ने आगे अपनी बातो में कहा की यह हमारा कर्तव्य है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ऐसी बातों पर रोक लगाई जाए और इसी वजह से वह घर के बाहर भी निकले थे लेकिन अब वह घर पर ही हैं। सोनू सूद ने कहा है कि वह किसी भी वोटर को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे थे वह सिर्फ समर्थकों से रिपोर्ट ले रहे थे इस पर विरोधियों का कहना है कि सोनू सूद प्रभावित तो कर ही रहे थे बल्कि अलग-अलग बूथों पर जाकर मतदाताओं से मिल भी रहे थे।

Sonu Sood Car Seized : 17 विधानसभा सीट के लिए हुआ मदतान

गौरतलब है कि पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 117 विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ। मतदान रविवार सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम को 6:00 बजे तक जारी रहा बता दें की पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि, अकाली दल बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन, भाजपा पंजाब ब्लॉक कांग्रेस और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त मोर्चा के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े : ओवैसी बोले तुमको हिजाब पसंद नहीं है कोई बात नहीं मेरी बेटी हिज़ाब पहनेगी