Farhan Akhtar Marriage : बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने आज यानी 19 फरबरी को अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड शिवानी के साथ सात फेरे लिए। आपको बता दें इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसमें शिवानी और फरहान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शिवानी ने लाल रंग की एक ड्रेस पहनी है जबकि फरान अख्तर ब्लैक सूट पहने नजर आ रहे है।
Farhan Akhtar Marriage : गुपचुप तरीके से हुई शादी
आपको बता दें फरहान अख्तर और शिवानी की शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई है शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए हैं केवल परिवार जन और करीबी दोस्तों ने ही इस शादी में शिरकत की है। हालांकि शादी की ज्यादा तस्वीरें साझा नहीं की गई लेकिन जो तस्वीर सामने आयी है व बेहद खूबसूरत है आप भी देखिए फरहान और शिवानी की शादी की पहली तस्वीर
Farhan Akhtar Marriage : 21 फ़रबरी को होनी थी सिविल सेरेमनी
पहले ये जानकारी मिल रही है की यह दोनों ही 21 फ़रबरी को सिविल सेरेमनी करेंगे लेकिन फिर ये जानकारी मिली दोनों महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शनिवार को शादी करेंगे। दोनों की शादी फरहान के खंडाला फार्महाउस पर सम्पन्न हुई जिसमे बेहद निजी और केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।
ये भी पढ़े : लो भई फिर से शादी करने जा रही है राखी सावंत ! खुद किया खुलासा