Bachchan Pandey Trailer : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड और अपकमिंग मूवी बच्चन पांडे में उनका नया लुक सामने आ चुका है। आप बता दें अक्षय कुमार के इस लुक को देखकर उनके फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस लुक में अक्षय बेहद अलग नजर आ रहे है सफेद दाढ़ी के साथ उनकी नीली आंखें ये बता रही है की इस मूवी में अक्षय एक दमदार रोल में नजर आने वाले है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडिस, अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर और पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं उम्मीद की जा रही है कि बड़े पर्दे पर पड़ा धमाल मचाएगी
Bachchan Pandey Trailer : फैंस के लिए अक्षय का संदेश
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड की है जिसमें उन्होंने अपने नए लुक को साझा करते हुए यह भी बताया है कि बच्चन पांडे का ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज किया जाएगा कि । अक्षय ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि बच्चन पांडे आपको डराने, हंसाने, रुलाने सबके लिए रेडी है और हमें आपके प्यार की जरूरत है ट्रेलर 18 फरवरी 2022 को आउट हो जाएगा। आपको बता दें जैसे ही अक्षय ने ये पोस्टर पोस्ट किया चंद मिनटों में इसे चार लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और फैंस ने अक्षय को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Bachchan Pandey Trailer : होली पर होगी रिलीज़
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय की यह फिल्म पहले 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदलकर 18 मार्च कर दी गई है यानी बच्चन पांडे होली पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि अक्षय की इस साल की पहली फिल्म होगी जो कि रिलीज होने जा रही है इसे पहले अक्षय की फिल्म बेल बॉटम बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
ये भी पढ़े : Alia Bhatt Viral Look : आलिया भट्ट का साड़ी लुक हुआ वायरल , फैंस बोले बेहद खूबसूरत – khabarbhumi