Friday Holiday In Ramzan : विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच अब जुमे की छुट्टी का मुद्दा भी एक बार फिर से गरमाने लगा है। भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के जुमे में छुट्टी के आदेश की प्रतिलिपि ट्विटर के जरिए साझा कर हरीश रावत से सवाल पूछा है कि वह सन्यास कब ले रहे हैं।
Friday Holiday In Ramzan : भाजपा नेता ने आदेश की प्रतिलिपि की जारी
हरीश रावत सरकार के दौरान रमजान में जुमे की छुट्टी का मुद्दा लगातार भाजपा के द्वारा उठाकर कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है जिसको लेकर हरीश रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि भाजपा उनके मुख्यमंत्री काल में जुमे की छुट्टी का कोई आदेश या अधिसूचना दिखा दे तो वह राजनीति से संयास ले लेंगे ऐसे में भाजपा नेता व बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 29 दिसंबर 2016 के आदेश की प्रतिलिपि जारी की है जिसमें हरीश रावत सरकार द्वारा रमजान के दौरान जुमे में छुट्टी के आदेश जारी किए गए थे। प्रतिलिपि जारी करने के साथ ही भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने हरीश रावत से सवाल किया है कि वह राजनीति से सन्यास कब ले रहे हैं।
Friday Holiday In Ramzan : भाजपा को हरदा ने दिया ये जवाब
ऐसे में हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर से जनता के सामने झूठ बोल रही है। हरीश रावत ने भाजपा पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल हिंदू—मुसलमान के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि इतने साल में तुमने कितने बांग्लादेशी और घुसपैठिए देश से निकाले हैं। हरदा ने कहा जिस सवाल पर भाजपा राजनीतिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती थी उस सवाल को सत्ता में आने के बाद भाजपा भूल गई है। उन्होंन हरीश रावत सरकार के दौरान कई छुट्टियों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के बाद फिर मिलेंगे और इस तरीके के जालसाजी के लिए आपको कहीं न कहीं जवाब देना पड़ेगा
ये भी पढ़े : उत्तराखंड चुनाव में लिए प्रियंका गांधी का घोषण पत्र, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों का है जिक्र