Priyanka In Dehradun : उत्तराखंड चुनाव में लिए प्रियंका गांधी का घोषण पत्र, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों का है जिक्र

Priyanka In Dehradun : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में कूद चुके हैं जिनके प्रचार—प्रसार के लिए स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरने लगे हैं तो वहीं आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तराखंड पहुंची जहां उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

500 रू की जाएगी गैस सिलेंडर की कीमत

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज देहरादून पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमाऊँनी पिछौड़ा ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस ​दौरान प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र भी जारी किया। घोषणा पत्र में सत्ता में आने के बाद 500 रु में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस का गठन किया जायेगा, सरकारी रोजगार में 40 प्रतिशत महिलाओ को दिया जाएगा, 5 लाख परिवारो को 40 हज़ार रु की सालाना आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा भी कई ऐसे मुद्दे थे जिनको सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने पूरा करने का वादा किया है।

भाजपा पर जमकर बरसी ​प्रियंका

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि ​मुझे दुख है कि डबल इंजन की सरकार का इंजन ठप हो गया है और सरकार ने जनता के लिए कोई काम ​नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है जिससे जनता पूरी तरीके से त्रस्त है।