Shahnaz Gill birthday : शहनाज के जन्मदिन पर भाई शाहबाज़ ने शेयर किया बेहद प्यारा वीडिओ

Shahnaz Gill birthday : बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही हैं। शहनाज के इस खास दिन पर उन्हें लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि शहनाज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर
उनके भाई शहबाज ने भी एक अलग अंदाज में शहनाज को जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

Shahnaz Gill birthday : शाहबाज ने शेयर की एक खास वीडिओ

जी हां शहनाज के भाई शाहबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहनाज के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शहनाज और शाहबाज की बिग बॉस की पुरानी यादों को कैद किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए शाहबाज ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरी बहन, मैं गर्व से कह सकता हूं कि तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूं भगवान करे कि मेरी उम्र भी तुम्हें लग जाए।

Shahnaz Gill birthday : सिद्धार्थ शुक्ला के जाने बाद के बाद पहला जन्मदिन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज को बिग बॉस के बाद से इतनी पहचान मिली की उनके हर जगह चर्चे होने लगे थी। वही शहनाज और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आने लगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज अपना पहला जन्मदिन मनाने जा। शहनाज के करीबी दोस्तों का तो यह भी कहना है कि शहनाज आज बेहद अकेला महसूस कर रही हैं लेकिन वह काफी स्ट्रांग है और इस समय को भी बखूबी पार करेंगी।

ये भी पढ़े : एक बार फिर से बिग बॉस में नज़र आएगी शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला को देंगी ट्रिब्यूट