Ajab Gajab Mamla : कोरोना वैक्सीन की पहेली डोज लगने के बाद वापस आई शक्स की खोई आवाज

Ajab Gajab Mamla : झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे यहां कोरोना की पहली डोज लगने के बाद एक शख्स की खोई हुई आवाज वापस आ गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस शक्स ने जैसे ही कोरोना वैक्सीन की पहेली डोज वैसे ही वह ठीक से बोलने लगा। बताया जा रहा है कि यह शख्स कई सालों से बोल नहीं पा रहा था लेकिन कोरोना वैक्सीन उसके लिए रामबाण साबित हुई और वह बोलने लगा।

Ajab Gajab Mamla : ऐसे गयी थी शक्श की आवाज

दरअसल बोकारो जिले के रहने वाले 55 साल के दुलारचंद मुंडा करीब 5 साल पहले सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी थी। लेकिन जब से उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है तबसे वह
आसानी से बोलने लगे हैं। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जा रहा है कि दुलारचंद के शरीर में मानो नई जान पड़ गई है।

Ajab Gajab Mamla : क्या कहते है डॉक्टर्स

दुलारचंद का कहना है कि सड़क दुर्घटना के बाद उनका शरीर बेजान हो गया था कई अंगों ने तो काम करना भी बंद कर दिया था लेकिन जब से उन्होंने कोरोना की पहली डोज ली है तब से उनके शरीर में सुधार है और वह चलने फिरने में लगे हैं वही इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि ये महज़ एक इत्तेफाक है। जिले के सिविल सर्जन ने मेडिकल टीम के गठन कर दुलारचंद के की मेडीअक्ल हिस्ट्री एनालिसिस करने के आदेश जारी किये है।

ये भी पढ़े : कोरोना के लक्षण दिखने पर आज ही करें इन चीजों का सेवन