Harish Rawat Latest News : उत्तराखंड की राजनीति में उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें हरदा ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं हरीश रावत ने कहा है कि आखरी फैसला कांग्रेस की सेंट्रल एक्शन कमेटी का ही होगा।
Harish Rawat Latest News : क्या कहते है हरदा
हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस का लक्ष्य चुनाव जीतना है , उनके पास कैंपेन करने वाले नेताओं की कमी है, रावत का कहना है कि कांग्रेस के पास राहुल गांधी है जिनको सभी पांच राज्यों में चुनाव प्रचार करना होगा वही प्रियंका गांधी पर यूपी का जिम्मा है। उत्तराखंड में पार्टी के पास लोकल कनेक्ट के नाम पर बड़ा चेहरा हरीश रावत यानी उन्ही का ही है। फिर भी पार्टी कहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे।
Harish Rawat Latest News : डीडीहाट सीट से लड़ेंगे चुनाव
खबर तो यह भी मिल रही थी कि कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत इस बार डीडीहाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दे पिथौरागढ़ में कांग्रेस नेताओं की हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया था इस प्रस्ताव को कांग्रेस के आलाकमान के पास भी फॉरवर्ड किया गया था और सभी दावेदारों ने डीडीहाट सीट से हरीश रावत को चुनाव लड़ाने का फैसला किया था। लेकिन हरदा के इस बयान ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वाकई हरीश रावत जो कह रहे हैं वह सच है या ये चुनाव लड़ने का एक नया तरीका है।
ये भी पढ़े : कोरोना के लक्षण दिखने पर आज ही करें इन चीजों का सेवन