Monkey Funeral : बंदर की मौत के बाद अनोखे अंदाज में दी गांव वालो ने विदाई, 13वीं पर 5000 लोगो ने किया भोज

Monkey Funeral : मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक अनोखी खबर सामने आ रही है आपको बता दें यहां एक बंदर की मौत की बात 5000 लोगों को प्रसादी बांटी गई।

Monkey Funeral : जानें क्या है पूरा मामला

गांव के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि आज से करीब 12 दिन पहले हमारे गांव में एक बंदर आया था वह काफी बीमार था उसका इलाज भी कराया गया लेकिन वह बच नहीं सका। बंदर की मौत के बाद गांव काफी दुखी हुआ गांव ने पूरे विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ। वही बंदर की शव यात्रा को बैंड बाजे के साथ विदा किया गया। इसके साथ ही बंदर की अस्थियों को ले जाकर उज्जैन में शिप्रा नदी में विसर्जन किया।

Monkey Funeral : 13वीं के रुप में भंडारे का आयोजन

सरपंच ने बताया कि यह सारी क्रिया पूरी करने के बाद गांव में बंदर की 13वीं के रुप में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूरे 11000 लोगों को प्रसादी भी बांटी गई। सरपंच का कहना है कि बंदर को हम हनुमान जी का रूप मानते हैं उसमें इंसानी रूप भी दिखते हैं और मानव का इतिहास भी बंदर से ही जुड़ा है वह हमारे पूर्वज है और इसलिए ही ऐसा किया गया है।

ये भी पढ़े : हो जाइए तैयार जल्द ही सड़को पर उतरेगी रंग बदलने वाली कार