Corona Update Uttarakhand : उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, प्रदेश में अब इतनी हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Corona Update Uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं वहीं आज कोरोना के पिछले 24 घंटे में 310 मामले सामने आए है जबकि पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है जिसने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ा दी है।

Corona Update Uttarakhand : 24 घंटे के भीतर एक मरीज की हुई मौत

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टेंशन को बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है जबकि 310 कोरोना के नए मरीजों में कोरोना की पुष्ठि हुई है जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 654 हो गई है।

Corona Update Uttarakhand

Corona Update Uttarakhand : उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर जिलेवार आंकड़े

उत्तराखंड में जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के अल्मोड़ा में 5 बागेश्वर में 2, चमोली में 2, देहरादून में 192, हरिद्वार में 26, नैनीताल में 26, पौड़ी में 34, पिथौरागढ़ में 5, रूद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 3, उधमसिंहनगर में 13 और उत्तरकाशी में 1 मरीज में कोरोना की पुष्ठि हुई है। इसके अलावा राहत की बात ये रही की चमोली में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। जिसने स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर टेंशन को बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, 4,5 और 6 जनवरी को हो सकती है बारिश और बर्फबारी