Workers Climbed The Tank : लोक निर्माण विभाग के संविदा कर्मियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है बता दें आज अभियंता आक्रोश रैली को लेकर दो युवक परेड ग्राउंड के समीप पानी की टंकी पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि 7 से 13 सालों से कनिष्ठ अभियंता संविदा के पद पर कार्यरत हैं लेकिन अभी तक इनको नियमित नहीं किया गया है।
Workers Climbed The Tank : क्या है पूरा मामला
नियमितीकरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के संविदा कर्मी पिछले 45 दिनों से धरने पर बैठे हैं । दरअसल 2017 में 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद 38 कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित कर चुके हैं । लेकिन लगभग 304 कनिष्ठ अभियंता है जो भी अभी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं और अपनी मांग के चलते हैं आज तो कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए है ।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा कांग्रेस का स्थापना दिवस, मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण