Ajab Gajab News In Coimbatore : धर्म आस्था के प्रतीक भारत के मंदिरों में कई बार ऐसा होता है की पूजा स्थलों पर चमत्कारी दृश्य देखने को मिलते है । धार्मिक स्थलों पर मूर्तियों का दूध पीना या फिर मूर्तियों से आवाज आने की बातें भी आपने सुनी होगी।
Ajab Gajab News In Coimbatore : केरल के कोयंबटूर की तस्वीरें
हाल ही में केरल के कोयंबटूर में एक ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली जहां मूर्ति की आंखें खुलने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि केरल के कोयंबटूर में अय्यप्पा स्वामी की मूर्ति पर घी से अभिषेक किया जा रहा था कि तभी मूर्ती की आंखें अचानक खुल गई ।
Ajab Gajab News In Coimbatore : घी से किया जा रहा था अभिषेक के तभी मूर्ती ने खोली आंखे

पीटीआई की रिपोर्ट में इस कथित वीडियो और उस पर लोगों द्वारा किए जा रहे दावे के हवाले से बताया गया है कि बीते शनिवार को कोयंबटूर के मणिकंदस्वामी मंदिर में पूजा हो रही थी । इस पूजा में करीब 3000 से अधिक भक्त 40 वीं वार्षिक पूजा के लिए इकट्ठे हुए थे इसी दौरान अय्यप्पा स्वामी की मूर्ति पर घी से अभिषेक भी किया जा रहा था । दावा किया गया है की मूर्ति की विशेष पुष्पांजलि के साथ बुजुर्ग भक्तों ने प्रथा के अनुसार उस पर घी डालना जैसे ही शुरू किया तो मूर्ति ने आंखें खोल दी और फिर फिर चंद पलो में ही बंद भी करली ।
Ajab Gajab News In Coimbatore : लोगो ने बनाया घटना का वीडियों
इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और वीडियो में कथित तौर पर भगवान अय्यप्पा स्वामी की मूर्ति को अभिषेक के दौरान अपनी आंखें खोलते और बंद करते हुए देखा गया है। लेकिन अभी तक इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर कहीं देखने को नहीं मिला है ।
ये भी पढ़े : जज ने सुनाई उम्र कैद की सजा तो, आरोपी ने जज पर फेंकी चप्पल