Income Tax Raids In Kanpur : इत्र कारोबारी के घर पर आयकर विभाग का छापा, 24 घंटों से की जा रही नोटों की गिनती

Income Tax Raids In Kanpur : कानपुर में इत्र कारोबारी के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है । आपको बता दें, कि कारोबारी पीयूष जैन घर से आयकर विभाग को इतनी बड़ी संख्या में नोटों की गड्डी बरामद हुई है कि नोटों को गिनने के लिए आयकर विभाग को मौके पर 1 नहीं बल्कि चार मशीने मंगवानी पड़ी।

Income Tax Raids In Kanpur : 24 घंटे से चल रही छापेमारी

हैरत की बात यह है की इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर बीते गुरुवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की थी । लेकिन 24 घंटे बाद यानी शुक्रवार तक अब भी छापेमारी जारी है । आयकर विभाग को लगातार नोटों से भरी अलमारियां मिल रही है।

Income Tax Raids In Kanpur : अधिक जानकारी

बताया जा रहा है कि पीयूष जैन के घर पर पहले अहमदाबाद कि जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम ने छापा मारा था लेकिन जब पीयूष के घर से नोटों का अंबार मिला तो जीएसटी टीम ने इनकम टैक्स को भी इस छापेमारी में शामिल कर लिया । पीयूष जैन के घर से बड़ी तादाद में पैसा मिल रहा है वहीं 24 घंटे से नोटों की गिनती जारी है।

ये भी पढ़े : दक्षिण दिल्ली के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा “गीता का पाठ”