Gita Taught In School : दक्षिण दिल्ली के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा “गीता का पाठ”

Gita Taught In School : भारत की बच्चों को भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म ग्रंथों से जोड़ने के लिए दक्षिण दिल्ली के स्कूलों में अब गीता का पाठ पढ़ाया जाएगा । आपको बता दें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति की अध्यक्षता नितिका शर्मा ने जानकारी दी है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते से बच्चों को महीने में हर दो शनिवार गीता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

Gita Taught In School : समिति की अध्यक्षता नितिका शर्मा ने दी ये जानकारी

नितिका शर्मा का कहना है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के बजट सत्र में शिक्षा विभाग के द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव को बजट में शामिल कर लिया गया है। निगम ने बकायदा इस्कॉन टेंपल से बच्चों को गीता का पाठ पढ़ाने के लिए यह भी पूछा है कि उनके पास स्टाफ है और वह कितने विद्यालय में एक साथ गीता का पाठ की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं ।

Gita Taught In School : 25 दिसंबर से पढ़ाया जाएगा गीता का पाठ

खास बात यह है कि दिल्ली के स्कूलों में गीता का पाठ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन (25 दिसंबर) के शुभ अवसर पर शुरू किया जाएगा । बताया जा रहा है कि इस समय निगम के पास कुल 568 स्कूल है। वहीं दिल्ली में कोरोना की बढ़ती संख्या के बीच जब तक स्कूल पूरी तरह से नहीं खुल जाते तब तक गीता पाठ ऑनलाइन पाठ पढ़ाया जाएगा ।

ये भी पढ़े : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मैच के दौरान ग्राउंड में गिरी बिजली, फिर हुआ कुछ ऐसा