PM Modi In Uttrakhand : प्रधानमंत्री मोदी आगामी 24 दिसंबर को एक बार फिर से उत्तराखंड का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार पीएम कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि मोदी की रैली कहां आयोजित की जाएगी।
PM Modi In Uttrakhand : एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
प्रभारी मंत्री यतिस्वरानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 24 दिसंबर को गौलापार के इंदिरा गांधी स्टेडियम में फाइनल किया गया है यतिस्वरानंद ने आगे जानकारी दी कि यह तैयारियां शुरू कर दी गई है और इस कार्यक्रम में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
PM Modi In Uttrakhand : अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
हल्द्वानी के गौलापार अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा पर मंथन किया।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड की महिलाओं को केजरीवाल की बड़ी सौगात