Vidhansabha Satra Second Day : उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन बेरोजगारी के मुद्दे पर गरमाता हुआ दिखाई दिया जहां कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाकर सरकार पर आंकड़ों की राजनीति का आरोप लगाया तो वहीं सरकार ने सरकार पर साढ़े चार साल तक सोने का आरोप लगाया।
Vidhansabha Satra Second Day : विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उठा बेरोजगारी के मुद्दा
उत्तराखंड विधानसभा का दूसरा दिन हंगामेदार रहा जिसमें विपक्षी विधायकों द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को जोर—शोर के साथ उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंत्री हरक सिंह रावत से बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल पूछा। जिसपर मंत्री हरक सिंह रावत ने सदन को बताया कि सरकार ने 7 लाख लोगों को रोजगार दिया है।
Vidhansabha Satra Second Day : कांग्रेस ने सरकार पर लगाए कई आरोप
जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि साल 2020 में सदन में संसदीय मंत्री ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। कांग्रेस ने सरकार पर आंकड़ों की राजनीति का आरोप लगाया और कुछ देर चले हंगामे के बाद कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यदी 10 लाख की जगह सरकार 12 लाख लोगों को भी रोजगार दे देती तो भी कांग्रेस खुश नहीं होती। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक कांग्रेस सोई रही और अब जगने के बाद अब बेबुनियाद आरोप सरकार पर मड़ने का काम कर रही है।
ये भी पढ़े : विश्व में भारत के इस गांव से हुई थी काले जादू की शुरूआत, यहां घर—घर में होता है काला जादू