Yashpal Arya Attack : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आरोपों पर अब कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। पांडे का कहना है कि ये कांग्रेस का षडयंत्र है और जिसपर कानून अपना काम कर रहा है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
Yashpal Arya Attack : कानूनी जांच में जल्द होगा खुलासा
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। अरविंद पांडे ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि जिस तरीके से उनपर हमला हुआ है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन यशपाल आर्य जिस तरीके से हमले का आरोप मुझ पर मड़ रहे हैं मैं उसकी घोर निंदा करता हू। उन्होंने यशपाल आर्य पर तंज कसते हुए कहा कि दल बदलू नेता का कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं है और राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस का यह आपसी षड्यंत्र है जिसपर कानून अपना काम कर रहा है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
Yashpal Arya Attack : यशपाल ने मंत्री पांडे पर लगाया था हमले का आरोप
बता दें बाजपुर में कुछ दिन पूर्व कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और उनके बेटे पर एक कार्यक्रम में जाने के दौरान जानलेवा हमला हुआ था जिसका आरोप आर्य ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पर लगाया था।
ये भी पढ़े : आर्मी चीफ विपिन रावत का हैलीकाप्टर हुआ क्रैश, तमिलनाडु के कन्नूर में हुआ हादसा