Shocking News From Rohtak : विदाई के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, पूर्व प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Shocking News From Rohtak : हरियाणा के रोहतक से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है । आपको बता दें यहां ससुराल जा रही दुल्हन को गाड़ी से उतारकर कुछ बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया । जानकारी के अनुसार विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी उसी दौरान रास्ते में उसे गोली मार दी गई । बदमाशों ने दुल्हन की कार को ओवरटेक कर दूल्हे को नीचे उतारा और फिर दुल्हन की गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर ने दूल्हे के भाई से सोने की चेन लूटी और वहां से फरार हो गए ।

Shocking News From Rohtak : दुल्हन की हातल नाजुक

दुल्हन के साथ मौजूद ससुराल वालों ने दुल्हन को पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Shocking News From Rohtak : पूर्व प्रेमी और उसके साथियों ने दिया घटना को अंजाम

खबर है कि इस पूरी घटना को दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने अंजाम दिया है । पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है । जांच में पता चला है कि हमलावर सांपला से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे हुए थे लेकिन जैसे ही दुल्हन अपनी ससुराल के गांव के बाहर पहुंची तो उन्होंने वारदात को अंजाम दिया । वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए । इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े : 19 साल के युवक को फांसी की सजा , जज ने कहा ऐसे व्यक्ति समाज में रहने लायक नहीं !