Salman Khan Latest News : फैंस की इन हरकतों से नाराज़ हुए दबंग खान, की ये खास अपील

Salman Khan Latest News : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फैंस से काफी नाराज है ।बता दें सलमान की फिल्म ‘अंतिम’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। सिनेमाघरों में लगी सलमान की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है । सलमान की फिल्म को लेकर भाईजान के फैंस सिनेमा हॉल में पटाखे तक चला रहे हैं । इतना ही नहीं सलमान के फैंस सलमान के पोस्टर पर दूध से अभिषेक भी कर रहे हैं ।

Salman Khan Latest News  : नाराज सलमान की फैंस से दरखास्त

वही फैंस की इन हरकतों से सलमान खान काफी नाराज है । सलमान की नाराजगी उनके द्वारा शेयर पोस्ट में दिख रही है । दरअसल हाल ही में सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस की वीडियों के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कई लोगों को पानी भी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध को बरबाद कर रहे हो अगर आपको दूध देना ही है तो मैं दरखास्त करता हूं कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता ।

 

ये भी पढ़े : क्या हुआ था जब सलमान ने गुस्से में फिल्म ‘तेरे नाम’ के लिए मुंडवा लिया था सिर