Devasthanam Board : तीर्थ पुरोहितों की मंत्री सुबोध उनियाल को धमकी, अब दिखाएं केदारनाथ आकर

Devasthanam Board : उत्तराखंड राज्य में देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही लगातार तीर्थ पुरोहित इस गठन का विरोध करते नजर आ रहे हैं । वहीं आज यानी मंगलवार को राजधानी देहरादून में तीर्थ पुरोहितों द्वारा विरोध प्रदर्शन के चलते मंत्रियों के आवास का घेराव किया गया । साथ ही देवस्थानम बोर्ड तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग की गई। आज तीरथ पुरोहितों ने राजधानी देहरादून की यमुना कॉलोनी स्थित सुबोध उनियाल के आवास का घेराव किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Devasthanam Board : पंडा पुरोहितों ने दी मंत्री को धमकी

विरोध प्रदर्शन के दौरान पंडा पुरोहितों की ओर से यह कहा गया कि सरकार लगातार अपनी हठ पर अड़ी हुई है और आंदोलन के बावजूद सरकार देवस्थानम बोर्ड पर लगातार गुमराह करने का काम कर रही हैं । इतना ही नहीं तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रर्दशन के चलते मंत्री सुबोध उनियाल को चेतावनी देते हुए ये तक कह डाला कि अब केदारनाथ आकर दिखाए ।

Devasthanam Board : मंत्री सुबोध उनियाल पुरोहितों को मनाने की कोशिश

हालांकि बढ़ते विरोध को देखते हुए मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने आवास के बाहर आकर धरना दे रहे लोगों को मनाने की कोशिश भी की । शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने तीर्थ पुरोहितों से यह अपील करते हुए कहा कि 30 नवंबर तक का इंतजार करें , इसके बाद सरकार कोई फैसला करेगी ।

ये भी पढ़े : प्रदेश में खेली नीति को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कई और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी लगी मुहर