Snake Found Tehsildar File : मध्यप्रदेश के बैतूल में बीते सोमवार को तहसील कार्यालय में तब हड़कंप मच गया जब वहां फाइल में एक सांप निकल आया । जानकारी के अनुसार यह फाइल तहसीलदार की डैक्स पर रखी थी जैसे ही महिला तहसीलदार ने फाइल खोली तो सांप देखकर उनके होश उड़ गए । खबर है कि सांप को बाहर निकालकर कर्मचारियों ने लाठी से मार दिया।
Snake Found Tehsildar File : बैतूल की शाहपुर की है घटना
यह घटना बैतूल की शाहपुर तहसील कार्यालय की बताई जा रही है । यहां तहसीलदार एंटोनिया एक्का अपने चेंबर में बैठी हुई थी कि बगल में डैक्स पर गरीबी रेखा में नाम जोड़ने वाले एक फाइल रखी हुई थी । उन्होंने फाइल को जैसे ही खौला वैसे ही तहसीलदार कार्यालय में हड़कंप मच गया । बता दें इस फाइल में करीब डेढ़ फीट लंबा 1 सांप बैठा हुआ था।
Snake Found Tehsildar File : तहसीलदार ने बरती सावधानी
जैसे ही फाइल में तहसीलदार ने सांप देखा उन्होंने तत्काल फाइल को खिसका कर दूसरी डैक्स पर रख दिया और बाहर की ओर भागी । बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने काफी सावधानी के साथ फाइल खोली थी यदि जल्दबाजी में फाइल खोली होती तो कुछ और बुरा हो सकता था ।
ये भी पढ़े : शख्स ने जहरीले सांप को गिलास में पिलाया पानी, वीडियो हुआ वायरल