Acharya Chanakya Neeti : आचार्य चाणक्य की इन दो नीतियों का करें अनुसरण, तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की आप पर कृपा

Acharya Chanakya Neeti : अपनी नीतियों को लेकर दुनिया भर में प्रसिद्ध आर्चाय चाणक्य को सभी भली भाती जानते हैं । बता दे आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर ही नंद वंश का नाश कर साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध की गद्दी पर बिठाया था । आचार्य चाणक्य की नीति आज भी कारगर साबित होती है ।

Acharya Chanakya Neeti : कहां जाता है कि जो भी व्यक्ति आर्चाय चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है वह अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है। आज हम अपने इस लेख में चाणक्य की किन्हीं दो नीतियों के बारे में आपको बताने जा रहे है ।

Acharya Chanakya Neeti : किसी से विश्वासघात ना करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ लोग अपने स्वार्थ को साधने के लिए किसी को भी धोखा देने से पीछे नहीं हटते हैं लेकिन आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि किसी भी मनुष्य से विश्वासघात करने वाले को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी प्राप्त नहीं होता है । लिहाज़ा ऐसे लोगो पर धन की भी कमी बनी रहती हैं । वही विश्वासघाती लोगों की सच्चाई का पता चलने के बाद दो उनसे दूरी बना देते हैं।

Acharya Chanakya Neeti : अहंकार त्याग दें

यह दुनिया अहंकारी लोगों से भरी हुई है लेकिन आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसका अहंकार होता है । जो व्यक्ति अंहकार करता है मां लक्ष्मी उस पर कभी मेहरबान नहीं होती है । इस नीति के अनुसार आपको अपना अहंकार त्याग देना चाहिए और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़े : लड्डू गोपाल का टूटा हाथ तो भक्त ले गया अस्पताल, भक्त के हठ के समाने हारकर डॉक्टरों ने किया पलस्तर