Rajnath Singh Reached Pithoragarh : शहीदों को नमन करने के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शहीद सम्मान यात्रा में किया प्रतिभाग

Rajnath Singh Reached Pithoragarh : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने एक दिवसीय दौरे पर पिथौगरागढ़ पहुंचे जहां मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। जिसके बाद वे आयोजन स्‍थल की ओर रवाना हो गए।

Rajnath Singh Reached Pithoragarh : शहीद सम्मान यात्रा में राजनाथ ने की शिरकत

पिथौरागढ़ पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के सम्मान में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के स्वजनों से मुलाकात की।

Rajnath Singh Reached Pithoragarh : सैन्य धाम में डिजिटल व्यवस्था भी की जाए

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही सैन्य धाम बनने जा रहा है जो गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया की सैन्य धाम को भव्य और दिव्य बनाया जाए और उसमें शहीदों के घरों की मिट्टी के साथ ही शहीदों का नाम भी अंकित किया जाए। यही नहीं राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि सैन्य धाम में डिजिटल व्यवस्था भी कराई जाए जिससे विदेशों में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में लोग सक्षम हो पाएं।

ये भी पढ़े : कपाट बंद होने से पहले ऐसे सजा भगवान बद्री विशाल का भवन, भक्त हुए मोहित