Ajab Gajab Mamla : तीन अस्पतालों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम से पहले डेड पेशेंट की चलने लगी सांसे

Ajab Gajab Mamla : कभी कबार हमें ऐसी खबर सुनने को मिलती है जिसे सुनकर हमें यकीन ही नहीं होता की यह बात संभव है । ऐसी ही एक खबर यूपी से सामने आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मृत घोषित करने के बाद अचानक मॉर्चुरी में उसकी सांसे चले लगी।

Ajab Gajab Mamla : पुलिस ने दी जानकारी की सांसे चल रही है —

यह मामला यूपी के मुरादाबाद का बताया जा रहा है यहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसे अस्पताल की ओर से मृत घोषित कर दिया गया । मौके पर पहुंची पुलिस जब शव का पंचनामा कराने के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंची तो वह हैरान रह गई । दरअसल पुलिस मृत व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान देख रही थी कि तभी पुलिस को एहसास हुआ कि मृत व्यक्ति की सांसे चल रही है।

Ajab Gajab Mamla : मॉर्चुरी में चलने लगी सांसें

परिजनों ने इस बात की जानकारी दी कि यूपी के मुरादाबाद क्षेत्र के रहने वाले श्रीकेश नगर निगम में कर्मचारी हैं । देर रात श्रीकेश दूध लेने के लिए निकले थे कि तभी उनके साथ एक हादसा हो गया । परिजनों द्वारा श्रीकेश को तीन निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया था लेकिन तीनों अस्पतालों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था । उसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए देर रात जिला अस्पताल शव को लेकर आए । वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर मनोज ने भी श्रीकेश का चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया था इसके बाद श्रीकेश की सांसे चलने लगी।

Ajab Gajab Mamla : खुशी में बदला मातम

पुलिस ने इस बात की जानकारी फौरन डॉक्टर को दी वहीं जब डॉक्टरों ने आकर व्यक्ति का चेकअप किया तो उसे दोबारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जब इस बात की जानकारी शख्स के परिजनों को दी गई तो परिवार में छाया मातम खुशी में बदल गया।

Ajab Gajab Mamla : अस्पताल के सीएमएस ने कहा बहुत रेयर

अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि परिवार के लोगों का यह कहना था कि जिला अस्पताल लाने से पहले और कई अस्पतालों में भी श्रीकेश को मृत घोषित कर दिया गया था । ऐसे मामले बहुत रेयर होते हैं । ऐसे मामलों में कभी कबार व्यक्ति को चोट लगती है और उसको दवाइयां दी जाती है । लेकिन दवाइओं का असर बहुत देर बाद देखने को मिलता है । उस समय ऐसा महसूस होता है कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है । इस केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ कि दवाइयों का असर बहुत देर बात हुआ शायद इसकी वजह से एक बार फिर से उसकी सांसे चले लगी ।

Ajab Gajab Mamla : श्रीकेश के जीजा ने बताया पूरा मामला

श्रीकेश के जीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे देर रात 11:00 बजे फोन आया कि श्रीकेश का एक्सीडेंट हो गया है । मैं गाड़ी लेकर आया यहां आने के बाद मैंने देखा कि हॉस्पिटल ब्राइट स्टार में स्टाफ ने कहा कि हमारे पास यहां सुविधा नहीं है । साई हॉस्पिटल ले जाओ हम साई हॉस्पिटल श्रीकेश को लेकर गए तो डॉक्टरों की टीम आ गई लेकिन उनके यहां वेंटिलेटर नहीं था । हमने कहा कि फिर कहां लेकर जाए तो उन्होंने कहा कि कॉसमॉस ले जाओ । हमने सोचा कि चलो विवेकानंद हॉस्पिटल ले जाते हैं ।

विवेकानंद हॉस्पिटल जब हम श्रीकेश को लेकर पहुंचे तो इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद थे उन्होंने श्रीकेश का चेकअप किया ट्रीटमेंट तो नहीं दिया मशीन लगाकर बोले ना पल्स है, ना बीपी है फिर बोलेंगे खत्म हो गए हैं । तब हम ऐसी ही एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल लाए क्योंकि यह सरकारी है । इमरजेंसी में डॉक्टर साहब थे पूरा मामला हमें डॉक्टर साहब को बता दिया तो फिर उन्होंने कहा कि बॉडी को मॉर्चुरी में रख दो फिर हम बॉडी को मोर्चरी में रखवा कर आए । इसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि श्रीकेश की सांसे चल रही है ।

ये भी पढ़े : कुत्तों से मारपीट करने पर आपस में भिड़ी महिलाएं, वीडियों हुई वायरल