AAP Statement On Agricultural Law : कृषि कानून बिल वापस होने पर ‘आप’ का बयान, कहा अन्याय पर हुई न्याय की जीत

AAP Statement On Agricultural Law : आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार द्वारा बनाए तीन कृषि कानूनों को वापिस लेने की खुशी में आज पूरे प्रदेश भर में किसानों से मिलकर उनके सफल आंदोलन पर उनको बधाई दी और मिठाई बांटी। आप कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदेश के कई विधानसभा में किसानों से मिले,उनको बधाई दी और कई जगह आतिशबाजी भी की।

AAP Statement On Agricultural Law : केंद्र सरकार को आखिरकार किसानों के आगे झुकने को विवश होना पड़ा

उन्होंने कहा,आम आदमी पार्टी शुरु से ही किसान बिलों का विरोध करती आई है। जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया जिसके पीछे सैकड़ों किसानों की शहादत और किसानों का एक साल से आंदोलन की मेहनत है।आप कार्यकर्ताओं ने कहा, केंद्र सरकार को आखिरकार किसानों के आगे झुकने को विवश होना पडा और बैकफुट पर आते हुए तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा । इस खुशी के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सभी 70 विधानसभाओं में मिठाई बांटकर प्रसन्नता जाहिर की है।

AAP Statement On Agricultural Law : ये लोकतंत्र की बड़ी जीत है

इस दौरान आप प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि यह किसानों की जीत के साथ ही लोकतंत्र की बड़ी जीत है। सत्य के आगे असत्य को झुकना पड़ता है। इस जीत के लिए 700 से ज्यादा किसानों को बलिदान देना पड़ा, किसान देश का अन्नदाता है, यदि वह परेशान रहेगा तो देश की जनता को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में आप पार्टी कार्यकर्ता इस दिन को जश्न के रुप में मना रहे हैं।

ये भी पढ़े : गंगा स्नान मेले में सीएम पुष्कर ने किया प्रतिभाग, पूजा अर्चना कर लिया मॉं गंगा का आर्शीवाद