Deputy CM In Uttrakhand : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं जहां जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार कर्नल कोठियाल समेत आप पदाधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।
Deputy CM In Uttrakhand : कर्नल कोठियाल समेत आप कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
उत्तराखंड में चुनावी रणनीतियों को और ज्यादा धार देने के लिए आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक बार फिर दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जॉलीग्रांट एयरपार्ट पहुंचे जहां आप के सीएम पद उम्मीदवार और आप पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिसोदिया के पहुंचने पर आप कार्यकर्ता उत्साहित दिखे और मनीष सिसोदिया जिंदाबाद के नारे लगाए।
Deputy CM In Uttrakhand : भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सिसोदिया
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कर्नल कोठियाल का हम पूरा साथ दे रहे हैं और निश्चित तौर पर जिस उत्तराखंड के सपनों को पूरा करने में कोठियाल जुटे हुए हैं उन्हें हम साथ मिलकर पूरा करेंगे। कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि अभी तक जिन भी पार्टीयों के हाथ में उत्तराखंड की कमान रही उन्होंने उत्तराखंड को लूटने का ही काम किया है और उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा किया है लेकिन अब 2022 में निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी और उत्तराखंड की जनता के सभी सपने पूरे होंगे।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर, सड़क हादसे में वरिष्ठ नेता की मौत
Deputy CM In Uttrakhand : देवभूमि बिजनेस डायलॉग में व्यापारियों से मीटिंग कर होंगे उत्तरकाशी रवाना
बता दें देवभूमि बिजनेस डायलॉग में व्यापारियों के साथ 12 बजे दोपहर में मीटिंग करेंगे। मीटिंग के बाद वो उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे और वहां भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे जिसके बाद रात्रि विश्राम कर 17 नवंबर को मनीष सिसोदिया पर्वतारोहण संस्थान पहुंचेंगे और पर्वतारोहण से जुड़ी चीजों से रूबरू होंगे।