JP Nadda In Uttarakhand : उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है । केंद्रीय मंत्री लगातार उत्तराखंड का दौरा करते नजर आ रहे हैं । हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड का दौरा किया था वहीं अब खबर यह सामने आ रही है कि जल्द ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं ।
JP Nadda In Uttarakhand : 11 नवंबर से धुआंधार दौरे शुरू
उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने के लिए भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं के 11 नवंबर से धुआंधार दौरे शुरू होने जा रहे हैं । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। नड्डा कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं। इस महीने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास और जनसभाओं के कार्यक्रम भी लगभग तय हो गए हैं, जिनकी पार्टी जल्द घोषणा कर देगी।
ये भी पढ़े : विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, राज्य में महासंपर्क अभियान की हुई शुरुआत
JP Nadda In Uttarakhand : प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की बैठक में कार्यक्रमों पर मंथन
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्रियों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। देर शाम तक चली बैठक में 11 नवंबर से 30 नवंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए। तय हुआ कि 11 नवंबर से पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी फील्ड में उतरेंगे। वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे।