77 ATM Cards : देहरादून रायपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । आपको बता दें आज रायपुर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 77 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं । जानकारी के मुताबिक आरोपी देहरादून, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल सहित कई राज्यों में ठगी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
ये भी पढ़े : ट्रेन के सामने लेटा सिरफिरा युवक, असफलता पर हाईटेंशन तार पकड़कर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी ख़बर
77 ATM Cards : एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
इस मामले में देहरादून एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर एटीएम बदलकर घटना को अंजाम देते थे और पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल करते थे ।