Kedarnath diwali : देशभर में आज दिवाली का महापर्व मनाया जा रहा है, दिवाली के शुभ अवसर पर बाबा केदार का मंदिर भी जगमग हो चला है।
देशभर में आज यानी 4 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ दिवाली का महापर्व मनाया जा रहा है । दिवाली के शुभ अवसर पर बाबा केदार के दर पर एक अलग की रौनक देखने को मिल रही है । बाबा केदार का मंदिर इस कदर सजा है कि लोग बाबा के दर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं । जी हां दीपावली पर रंग बिरंगी लड़ियो से बाबा केदार का धाम सजाया गया है । इसके साथ ही श्रद्धालु बाबा भोले के दर पर गीतों पर जमकर नृत्य कर रहे हैं।
Kedarnath diwali : कल केदारनाथ धाम पहुचें पीएम मोदी
गौरतलब है कि कल यानी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचेंगे और यहां करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे ।खास बात यह है कि पीएम मोदी के केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले हजारों श्रद्धालु यहां उनके आगमन के लिए उत्साहित है । बता दें पीएम मोदी यहां शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी करेंगे।
ये भी पढ़े : भगवान हनुमान के इस मंत्र जाप से भूत पिचाश नहीं रहेंगे निकट और संकट कटेंगे विकट से विकट
Kedarnath diwali : 6 नवंबर को होंगे कपाट बंद
दरअसल आज से ठीक 2 दिन बाद यानी 6 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे । केदारनाथ धाम की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकेश्वर मंदिर की पीठ के लिए रवाना होगी ।