Attacked MLA Mahesh Jina : अज्ञात लोगों ने विधायक महेश जीना पर किया हमला, बेटे कर्ण भी थे साथ, ये है हालत

Attacked MLA Mahesh Jina : अल्मोड़ा जिले के विधायक महेश जीना पर आज कुछ अज्ञात लोगो ने हमला कर दिया , विधायक पर हुए इस हमले की जांच पुलिस कर रही है । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के विधायक महेश जीना पर आज यानी गुरुवार को कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया । बताया जा रहा है कि देघाट के पास विधायक महेश जीना की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया ।

Attacked MLA Mahesh Jina : हमले के समय अकेले नहीं थे विधायक

बता दें जिस समय विझायक पर ये हमला किया गया , उस समय विधायक अकेले नहीं थे, उस समय विधायक महेश जीना के बेटे कर्ण जीना और पार्टी के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे ।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विधायक महेश जीना रामलीला समारोह से वापस लौट रहे थे कि अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, करीब 1 घंटे तक की पूजा अर्चना

Attacked MLA Mahesh Jina : पुलिस कर रही अज्ञात लोगो की तलाश

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हमले में किसी को कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह तलाश कर रही है कि हमला करने वाले इन अज्ञात लोगों में कौन शामिल था और आखिर क्यों विधायक पर यूं अचानक हमला किया गया ।