Katrina Kaif Soon To get Marry : शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही अब बॉलीवुड के गलियारों से भी जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बॉलीवुड की हॉट जोडियों में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशिल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है और शादी के लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है।
दिसंबर तक दोनों कर सकते हैं शादी
बॉलीवुड में भले ही अफेयर के कई किस्से सुनने को मिलते हों लेकिन कम ही जोड़ियां ऐसी होती हैं जिनका रिश्ता शादी के मंडप तक पहुंच पाता है और इन्हीं जोड़ियों में से एक जोड़ी बनने वाली है कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसी ख़बरें मिल रही हैं की ये जोड़ी दिसंबर तक शादी के बंधन में बंधने वाली है हालंकि दोनों की तरफ से अभी तक कुछ भी पब्लिकली नहीं किया गया है।
कटरीना की बहन और मॉं कर रहीं है शादी की तैयारी

Katrina Kaif Soon To get Marry :
कटरीना और विक्की भले ही चुप्पी साधे हुए हो लेकिन मीडिया में कुछ तस्वीरे हैं जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं की दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। बता दें हाल ही में कटरीना की मॉं सुजैन और बहन इसाबेल मुंबई के एक एथनीक स्टोर के बाहर स्पॉट हुईं थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की दोनों कटरीना और विक्की की शादी के लिए शॉपिंग करने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने फोटोशूट के लिए पोज़ भी दिए जिसके बाद से ही कयासों का बाज़ार एक बार फिर गर्म हो गया है।
Katrina Kaif Soon To get Marry : दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार हो सकते हैं शामिल

Katrina Kaif Soon To get Marry :
बता दें कटरीना और विक्की की शादी के लिए जगह भी फाइनल कर ली गई है ऐसा अनुमान लाया जा रहा है की दोनों राजस्थान के सवाई माधेपुर के एक रिसॉर्ट सेंसस फोर्ट बारवारा में धूमधाम से शादी करेंगे हालंकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं की दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार भी शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 67वें फिल्म पुरस्कार आयोजित – कंगना रनौत को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड