Kangana Ranaut Awarded : 67वें फिल्म पुरस्कार आयोजित – कंगना रनौत को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

Kangana Ranaut Awarded : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है । बता दे कंगना को उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अपनी धाक जमाने वाली अदाकारा कंगना रनौत को 67वें फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है । गौर करने वाली बात यह है कि कंगना को ये अवॉर्ड चौथी बार मिला है । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्वर्ण कमल और रजत कमल सहित शॉल और इनाम की राशि देकर कंगना सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया।

Kangana Ranaut Awarded : 22 मार्च को हुई थी घोषणा-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विजेताओं के नाम की लिस्ट अब से कुछ महीने पहले यानी 22 मार्च को ही प्रकाशित कर दी गई थी । लेकिन 25 अक्टूबर 2021 को लिस्ट में शामिल इन नामों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े : भगवान हनुमान के इस मंत्र जाप से भूत पिचाश नहीं रहेंगे निकट और संकट कटेंगे विकट से विकट

सुपरस्टार रजनीकांत को दिया गया दादा साहब फाल्के अवार्ड

Kangana Ranaut Awarded

67 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के मौके पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को 51 वें दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया । इसके अलावा कंगना रनौत, मनोज वाजपेई और धनुष को शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया । वहीं सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म और इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी को भी सम्मानित किया गया ।