Haridwar Ganga : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद पहाड़ों में हुई लगातार बारिश के बाद गंगा खतरे के निशान से उपर बहने लगी है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही सिंचाई विभाग को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है जिससे किसी प्रकार के खतरे की आशंका ना रहे।
Haridwar Ganga : 294.35 तक बढ़ा गंगा का जलस्तर
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जहां कई जगहों पर भूस्खलन के साथ ही जलभराव जैसी स्थितियां देखने को मिल रही है तो वहीं कई जगहों पर नदियां उफान पर है इसी क्रम में बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
समान्य तौर पर गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर 294 मीटर है तो वहीं मौजूदा समय में गंगा का जलस्तर 294.35 के आसपास बताया जा रहा है। गंगा के बढते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही सिंचाई विभाग को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है जिससे स्थितियों पर नज़र रखी जा सके।
Haridwar Ganga :

Haridwar Ganga : वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र गंगा तटों पर सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शिवकुमार कौशिक का कहना है कि पहाड़ पर हुई बरसात और बरसात का पानी डैम में पहुंचने के बाद टिहरी डैम और श्रीनगर डैम द्वारा पानी रिलीज किये जाने से गंगा का जल अचानक बढ़ा है यह इफेक्ट अभी दो-तीन घंटे और रह सकता है।
ये भी पढ़ें : ज्योतिष विद्या के इन उपाय को अपनाने से होगी धन की वर्षा, बनेंगे सभी बिगड़े काम