Narayan Dutt Tiwari : पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र, सीएम पुष्कर ने की घोषणा

Narayan Dutt Tiwari : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिावरी की जयंती के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा।

सीएम पुष्कर ने नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि की अर्पित

उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती के मौके पर आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए इस मौके पर सीएम पुष्कर ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा।

Narayan Dutt Tiwari File Photo :

Narayan Dutt Tiwari : उत्तराखंड के विकास के लिए रहा है अहम योगदान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नारायण दत्त तिवारी की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए कहा कि तिवारी जी ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही केन्द्रीय मंत्री के तौर पर भी देश की सेवा की है। सीएम पुष्कर ने क​हा कि जिस समय उत्तराखंड राज्य को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने औद्योगिक पैकेज दिया था उस समय भी तिवारी जी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने राज्य को उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमेशा ही प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें : काशीपुर पुलिस को मिली कामयाबी, इन्वर्टर-बैटरी चोरी में सुलिप्त 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Narayan Dutt Tiwari : दलगत राजनीति से उपर उठकर किया है काम

सीएम पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए तिवारी जी ने राज्य के विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत्त रहे हैं। सीएम ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।