Harda On Yashpal Arya’s : यशपाल आर्य की घर वापसी से गदगद हुए हरदा, कहा— कांग्रेस के ही अभिन्न अंग हैं आर्य

Harda On Yashpal Arya’s : उत्तराखंड की राजनीति में आज यानी सोमवार को हुए बड़े फेरबदल यानी यशपाल आर्य का भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में आना उत्तराखंड की सियासत में एक नया मोड़ लाया है । आपको बता दें यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद तमाम राजनेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं कोई कह रहा है कि यशपाल आर्या हरीश रावत के लालच में पार्टी में शामिल हुए हैं तो कोई यह कह रहा है आर्य के व्यक्तिगत हित आड़े आ रहे होंगे इसलिए आर्य ने पार्टी छोड़ी । लेकिन इन सबसे अलग रखते हुए हरीश रावत ने यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद एक बड़ी बात कही है । हरीश रावत ने कहा है कि आने वाले दिनों में जो लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे मैं उनका एडवांस में स्वागत करता हूं।

Harda On Yashpal Arya’s : आर्य कांग्रेस के ही शरीर के अंग

वही हरदा ने यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा कि आर्य कांग्रेस के ही शरीर के अंग थे । लेकिन किसी कारण वह हमसे अलग हो गए थे । हरदा ने कहा की उनकी फिर वापसी से हम और कांग्रेस बहुत खुश है । यशपाल आर्य और हमने मिलकर कांग्रेस की विजय गाथा की बुनियाद रखी थी।

ये भी पढ़े : CM Dhami Targeted Yashpal : सीएम पुष्कर ने शायराना अंदाज़ में साधा यशपाल आर्य पर निशाना, कहा— जाने वाले को कौन रोक सकता है

ये समय चुनौतीपूर्ण

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह भी कहा कि ये समय चुनौतीपूर्ण समय है । हमें उम्मीद है कि हमारी कांग्रेस पार्टी अवश्य जीत हासिल करेगी । हरीश रावत ने आगे यशपाल आदेश के बेटे संजीव आर्य का भी जिक्र किया हरीश रावत ने कहा कि संजीव आर्य ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है । और उन्होंने कई पदों पर भूमिका भी निभाई है संजीव आर्य का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं ‌।

यशपाल आर्य बोले – मेरा धर्म और कर्म कांग्रेस को स्थापित

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कई अहम बातें कहीं है । यशपाल आर्य ने कहा है कि आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि मैं अपने परिवार में शामिल हो रहा हूं । यशपाल आर्य ने आगे कहा कि इससे सुखद दिन और सुखद एहसास मेरे लिए हो ही नहीं सकता । मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से हुई है और मेरा धर्म और कर्म कांग्रेस को स्थापित करने के लिए ही होगा ।