Boney Kapoor Met CM Dhami : सीएम धामी से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की मुलाकात, राज्य में फ़िल्म की संभावनाओं को बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

Boney Kapoor Met CM Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिल्म निर्माता बोनी कपूर से मुलाकात की ।  इस मुलाकात के दौरान बोनी कपूर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को बढ़ाने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।

Boney Kapoor Met CM Dhami : फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री धामी से कहीं ये बाते

प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी रविवार को बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता बोनी कपूर से भेंट की इस मुलाकात के दौरान बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों देहरादून मसूरी और हरिद्वार में फिल्म  ‘मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। आपको बता दें, कि निर्माता बोनी कपूर ने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

मुख्यमंत्री बोले उत्तराखंड में हैं दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन

वहीं मुख्यमंत्री ने बोनी कपूर से बातचीच करते हुए कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा  कि उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।

ये भी पढ़े : मलाइका ने पूछा ऐसा सवाल की शर्मा गए कपिल शर्मा, फिर दिया ऐसा जवाब की हसी से सभी हो गए लोटपोट

जानवी कर रही है देहरादून में शूटिंग

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की फिल्म “मिली” में मुख्य किरदार उनकी बेटी जानवी कपूर निभा रही है  । जानवी भी इन दिनों देहरादून में है और जानकारी के मुताबिक वह अगले 1 महीने तक देहरादून में फिल्म मिली की शूटिंग करेंगी । बता दें कि जानवी कपूर 29 सितंबर को देहरादून पहुंची थी और 30 सितंबर को फिल्म मिली की शूटिंग शुरू कर दी गई थी । फिल्म मिली राजधानी देहरादून सहित ऋषिकेश और हरिद्वार में शूट होगी ।