CM Dhami In Bahadurpu : शहीद राजा विजय सिंह औरकल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर कुंजा बहादुरपुर गांव पहुंचे सीएम धामी

CM Dhami In Bahadurpu : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रूड़की दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले शहीद राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीदों को सीएम पुष्कर ने दी श्रद्धांजलि

देश की आजादी की अलख जगाने वाले व अंग्रेज हुक्मरान के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवानपुर के कुंजा बहादुरपुर गांव पहुंचे और शहीद  स्मारक पर राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके प्राक्रम का बखान किया।

ये भी पढ़े : CM Pushkar tribute to Gandhiji : सीएम पुष्कर ने गांधी जी को श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा— सभी को आचरण में अहिंसा का भाव लाने की है आवश्यता

CM Dhami In Bahadurpu : इंटर कॉलेज को भविष्य में कृषि महाविद्यालय बनाने की कही बात

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कुंजा बहादुरपुर गांव के वीर योद्धाओं ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी। 1822 में आजादी की पहली लड़ाई लड़ी गई थी। आज उन वीर शहीदों को नमन करने वह गाँव कुंजा बहादुरपुर पहुँचे है। इस दौरान उन्होंने राजा विजय सिंह के नाम से मौजूद इंटर कॉलेज को भविष्य में कृषि महाविद्यालय बनाने की बात भी कही। बता दें कि आजादी के आंदोलन की सबसे पहली क्रांति 1822 में हरिद्वार जिले के रुड़की तहसील के गांव कुंजा बहादुरपुर में हुई थी जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गांव के 152 लोग शहीद हुए थे।