पूर्व सीएम हरीश रावत का एक बार फिर छलका दर्द! हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हैं मायूस

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर कांग्रेस में नई खटपट शुरू हो गई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज अपने समर्थकों के नाम सोशल मीडिया पर खुली पोस्ट जारी की है। जाहिर तौर पर इस पोस्ट में रावत ने अपनी अनदेखी का दर्द बंया किया है, लेकिन इससे कांग्रेस में अंदरखाने फिर कलह तेज हो गई।